धनारी। थाना क्षेत्र के बगठेर में भाई से नाराज होकर निकले 35 वर्षीय अविवाहित किसान का शव बाग में पेड़ पर फंदे के सहारे लटका मिला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बुधवार सुबह गांव बगठेर निवासी किसान रामनिवास (35) की अपने भाई से घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद वह नाराज होकर घर से चला गया। दोपहर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने रामनिवास की खोजबीन शुरू कर दी। शाम को आंधी के दौरान जब परिजन उसे खोज रहे थे। तभी गांव से एक किलोमीटर दूर बाग में रामनिवास का शव नीम के पेड़ की शाखा पर लटका दिखाई दिया। घटना की सूचना मिलने परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि रामनिवास शराब पीने का पीता था, इसी बात को लेकर बुधवार की सुबह घर में विवाद हुआ था। इसके बाद किसान नाराज होकर घर से चला गया था। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर शव का पीएम कराने की मांग की है।