फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मुजाहिदपुर को हराकर दतावली की टीम सेमीफाइनल में पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। गांव चकरपुर मैमरी में हुए क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दतावली की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वी टीम मुजाहिदपुर को 25 रन से हरा दिया। इस बीच, बेहतरीन गेंदबाजी के लिए गेंदबाज मोहम्मद नजर को मैन ऑफ मैच का खिताब दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को चकरपुर मैमरी प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में दतावली व मुजाहिदपुर के बीच हुए दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले की शुरुआत सुबह करीब 11 बजे मुख्य अतिथि अकरम खान व संजय गौतम ने फीता काटकर की।
इसके बाद मुजाहिदपुर के कप्तान भगतजी ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। इस पर पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी कप्तान पंकज के नेतृत्व में दतावली की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में सात विकेट खोकर 135 रन का स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुजाहिदपुर की टीम 12 ओवर में आठ विकेट खोकर कुल 110 रन ही बना पाई। इस प्रकार दतावली की टीम ने 25 रन से जीत हासिल कर मैच पर कब्जा कर लिया।
आयोजक फरमान मलिक के मुताबिक मुजाहिदपुर की टीम के छह विकेट झटकने वाले दतावली के गेंदबाज मोहम्मद नजर को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस बीच, अंपायर कल्यान सिंह व सरफराज रहे। वहीं, कमेंटरी सतीश यादव ने तथा स्कोरिंग रिजवान ने की। वहीं, क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन में सोनू, विजय यादव, फारुख, रामबाबू व आरिफ का सहयोग रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें