फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अदालत ने निरस्त की फौजदारी निगरानी

Sat, 14 Nov 2026 01:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। सत्र न्यायाधीश डॉ. विदुषी सिंह की अदालत ने विनोद कुमार बनाम कपिल सिंघल आदि की फौजदारी निगरानी याचिका निरस्त कर दी। कोर्ट ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के 20 मई 2026 के आदेश की पुष्टि की।
विज्ञापन

विनोद कुमार ने शंकर कोल्ड स्टोर पर 1.35 करोड़ रुपये और गौरी फूड्स कोल्ड स्टोर पर 1.57 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान न करने का आरोप लगाया था। उन्होंने जेके कोल्ड स्टोर में बुलाकर मारपीट का भी आरोप लगाया था। अदालत ने कहा कि यह विवाद आलू के भंडारण और भुगतान से जुड़ा सिविल प्रकृति का है। लेन-देन के विवाद से स्वतः अपराध नहीं बनता। चोट की मेडिकल रिपोर्ट भी जानलेवा हमले के आरोप का समर्थन नहीं करती। कोर्ट ने बार-बार एक ही आधार पर अर्जी देने को न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग बताया। प्रार्थनापत्र में असंयमित भाषा पर भी नाराजगी जताई गई। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें