फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मंदिरों में गूंजते रहे माता के जयकारे

विज्ञापन
चंदौसी के श्री सिद्धिदात्री नवदुर्गा मंदिर पर आरती में शामिल श्रद्धालु - संवाद
विज्ञापन
नगर। नवरात्र के सातवें दिन सोमवार को मां दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप की पूजा अर्चना विधिविधान के साथ की गई। सुबह से ही माता के मंदिर जयकारों से गूंजते रहे। वहीं, देर शाम मंदिरों में भजन कीर्तन व महाआरती का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से ही नगर के रामबाग धाम स्थित श्री सिद्धिदात्री नवदुर्गा मंदिर, कैथल गेट स्थित श्री गंगा देवी मंदिर, मौलागढ़ कंकाली मंदिर और सीता आश्रम स्थित बगिया वाली देवी मंदिर पर भक्तों की भीड़ रही। देवी भक्तों की सुरक्षा को लेकर मंदिरों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई। श्रद्धालुओं ने फल, फूल, नारियल और चुनरी चढ़ाकर मां से परिवार की खुशहाली की मन्नत मांगी। पूजा अर्चना के दौरान मंदिर परिसर मां भगवती के जयकारों से गूंज उठे। वहीं, देर शाम मंदिरों में विशेष रूप से महाआरती में भक्तों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और प्रसाद ग्रहण कर उपवास खोला। देर रात तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की चहल पहल रही। पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें