फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: रेलवे फाटक के पास जाम में केबिन बन रहा नासूर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। शहर में पिछले वर्ष चलाया गया अतिक्रमण विरोधी अभियान एसडीएम के स्थानांतरण के बाद ठंडा पड़ गया। अभियान के रुकते ही हालात फिर पुराने जैसे हो गए। इसका सबसे बड़ा असर कब्रिस्तान के पास स्थित रेलवे फाटक पर देखने को मिल रहा है, जहां रेलवे का केबिन न हटने से रोजाना लगने वाले जाम से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। आदेश के बाद भी मंडल स्तर से कोई सार्थक कार्रवाई न होने के कारण रोज हजारों लोग जाम का दंश झेल रहे हैं।
विज्ञापन





रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए तत्कालीन एसडीएम विनय मिश्रा ने मार्ग के चौड़ीकरण का काम शुरू कराया था। इसमें कब्रिस्तान की ओर से सड़क को चौड़ा कर दिया गया। फाटक के दूसरी ओर भी सड़क किनारे किया गया पक्का निर्माण तुड़वाकर सड़क चौड़ी की गई। इसके साथ ही रेलवे फाटक पर बने केबिन को हटाने के आदेश भी हो गए थे, ताकि जाम न लग सके।
अभियान पूरी तेजी के साथ रात दिन चला और कई शहर की सड़कें चौड़ी हो गईं, लेकिन इस अभियान का नेतृत्व करने वाले एसडीएम के तबादले के बाद जहां जैसा था वैसा ही रह गया, बल्कि जिन स्थानों से अतिक्रमण हटवाया गया था अब कुछ स्थानों पर फिर से कब्जा कर लिया गया है। सबसे बड़ी समस्या रेलवे फाटक पर बना केबिन है, जिसे महीनों बाद भी नहीं हटाया गया, जिससे जाम का दंश लोग आज भी झेल रहे हैं।
विज्ञापन


इस योजना के तहत कब्रिस्तान क्षेत्र में आने वाली सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर करीब 35 लाख रुपये की लागत से 50 मीटर लंबी और 21 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण कराया जाना था। योजना में फुटपाथ का निर्माण भी शामिल था। नवंबर माह में कब्रिस्तान के बाहर तक सड़क निर्माण का कार्य पूरा कर लिया गया, लेकिन रेलवे फाटक से बदायूं चुंगी की ओर जाने वाला हिस्सा अब तक अधूरा पड़ा है।
कारण यह है कि रेलवे फाटक के पास बना रेलवे का केबिन अब तक पीछे नहीं हटाया जा सका है। केबिन हटाए बिना सड़क चौड़ीकरण का कार्य आगे बढ़ना संभव नहीं है।
इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक राजू कुमार ने बताया कि रेलवे प्रशासन की ओर से केबिन हटाने की प्रक्रिया शुरू जरूर की गई थी, लेकिन फिलहाल यह मामला मंडल स्तर पर विचाराधीन है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें