फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बजट ने युवाओं के लिए खोली रोजगार की राह, युवा बोले उम्मीद के मुताबिक पेश हुआ बजट

Sun, 02 Feb 2025 12:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संभल/चंदौसी। इस बार के बजट में युवाओं को भी साधा गया है। कौशल विकास के लिए पांच राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा स्टार्ट अप के लिए ऋण सीमा को 10 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 20 करोड़ रुपये किया गया है। साथ ही 27 फोकस क्षेत्रों में ऋण गारंटी को घटाकर एक प्रतिशत कर दिया गया है। सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों के लिए ऋण सीमा को 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये किया गया है। साथ ही उद्यम पोर्टल पर पंजीकृत सूक्ष्म उद्यमों के लिए पांच लाख रुपये की सीमा वाले कस्टमाइज्ड क्रेडिट कार्ड शुरू किए जाएंगे। कई तरह से युवाओं को साधा गया है। इसलिए युवा इस बार के बजट को लेकर प्रशंसा कर रहे हैं। युवाओं का कहना है जिस तरह के बजट की उम्मीद कर रहे थे। वैसा ही बजट पेश किया गया है।
युवा बोले-
- युवाओं के भविष्य को अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर देने के लिए जॉब क्रिएशन और स्किल डेवलपमेंट को ध्यान में रखते हुऐ कदम उठाए गए हैं। युवाओं को खेल से जोड़ने के लिए बजट बढ़ाया गया है। इससे भी युवाओं में प्रतिभा निखरेगी। रोजगार के लिए काम किया है। यह बजट युवा वर्ग के लिए अच्छा पेश किया गया है।लक्षित सिंघल, संभल।
विज्ञापन

- इस बार के बजट में युवाओं का भी ख्याल रखा गया है। युवा प्रतिभा निखारने के लिए खेल का बजट बढ़ाया है। रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। इससे युवाओं को काफी हद तक राहत मिलेगी। इस बार जो बजट पेश किया गया है। इसी तरह की उम्मीद युवा लगा रहे थे।
अमित पाल, असमोली।
- इस बार का बजट स्टार्टअप्स के लिए राहत लेकर आया है। रोजगार के लिए जो युवा परेशान हैं वह स्टार्टअप्स शुरू कर सकते हैं। सरकार ने व्यापार के विकास के लिए काम किया है। इसलिए यह बजट युवाओं के हित में है।
विज्ञापन

आयूष यादव, चंदौसी।
- शिक्षा के लिए विदेश भेजे गए धन पर अब टीसीएस नहीं लगेगा। इससे भी बड़ी राहत मिलेगी। इसी तरह छोटे उद्योग स्थापित करने के लिए आसान ऋण मिलना और उसके लिए बजट बढ़ाया जाना भी युवाओं को राहत देने वाला है।
मोहित पंजाबी, चंदौसी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें