फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बरात चढ़त के दौरान दुल्हन के भाई के साथ मारपीट, दो थानों की पुलिस पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव धुरैटा में रविवार की शाम सवा चार बजे के करीब बरात चढ़त के दौरान दुल्हन के भाई के साथ मारपीट हो गई। मारपीट का आरोप दूसरे समुदाय के लोगों पर था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। एहतियाती तौर पर बहजोई थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पैदल मार्च करके शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन

धुरैटा गांव में मुरादाबाद के बसंतपुर मझोला से रविवार को बरात आई थी। गांव में सवा चार बजे के करीब बरात चढ़त हो रही थी। एक मोहल्ले में बरात पहुंची तो दुल्हन के बड़े भाई के साथ मारपीट शुरू हो गई। जिससे उसे चोट लगी। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। बराती और घराती भाग निकले। बैंडबाजा भी आगे निकल गया। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। हयातनगर के अलावा बहजोई पुलिस गांव पहुंची। जिसके बाद माहौल शांत हुआ।
पुलिस ने एतियातन गांव में पैदल मार्च किया और शांति व्यवस्था बनाए रखने की लोगों की हिदायत दी। इस मामले में तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। थाना प्रभारी कर्म सिंह पाल का कहना है कि बरात में दूसरे समुदाय का एक युवक नाच रहा था। नाचते-नाचते वह गिर गया। इसी दौरान कुछ कहासुनी हुई थी। बाद में जिम्मेदार लोगों ने इसे निपटा दिया। कार्रवाई के लिए कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें