फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: युवती को बहला-फुसला कर ले जाने का आरोप में महिला सहित छह के विरुद्ध केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र एक गांव की युवती को बहला-फुसला कर ले जाने का आरोप में भाई ने महिला सहित छह लोगों के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि युवती घर से 25 तोले जेवर व एक लाख रुपये घर से गई है।
विज्ञापन

कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि उसकी छोटी बहन अपने बूढ़े माता-पिता के साथ रहती हैं। बहन ने एसएम कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की है तथा नौकरी के फार्म भरने के लिए सिलसिले में बहजोई रोड स्थित मौलागढ़ में एक जन सेवा केंद्र पर आना जाना है। आरोप है कि जन सेवा केंद्र संचालक ने उसकी बहन को नशीला पदार्थ खिलाकर अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद 14 अप्रैल की शाम चार बजे जनसेवा केंद्र संचालक अजय बाबू योजनाबद्ध तरीके से अपने भाई मानता बाबू, जानता बाबू, उसकी बहन सुमन कुमारी व मंजीत गाड़ी से गांव पहुंचे। जहां सभी पीड़ित की बहन को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। उसकी बहन घर से जाते समय 25 तोला जेवर, एक लाख रुपये नकदी साथ ले गई। कई स्थानों पर पीड़ित ने अपनी बहन की खोजबीन की मगर कोई सुराग नहीं लगा। थाने में तहरीर के आधार पर अजय बाबू, उसके भाई मानता बाबू व जानता बाबू निवासीगण मौलागढ़, चंदौसी, सुमन कुमारी व उसके पति मंजीत निवासी गण गांव सराय थाना नखासा व सुनील यादव गांव अतरासी थाना बहजोई के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें