फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गंधक-पोटाश दगाते समय बालक का बायां हाथ फटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर(संभल)। कोतवाली क्षेत्र के गांव अकबरपुर में आठ वर्षीय शिवांक के साथ हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार शिवांक गंधक और पोटाश भरकर देसी गन चला रहा था, तभी अचानक गन फट गई। हादसे में उसका सीधा हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

शनिवार शाम करीब 5 बजे करीब गांव अकबरपुर निवासी सोमवीर का आठ वर्षीय बेटा शिवांक घर के बाहर देसी गन में गंधक और पोटाश भर कर छोड़ रहा था। उसी समय धमाका होने के साथ ही अचानक गन फट गई। इससे शिवांक का दायां हाथ का पंजा बुरी तरह जख्मी हो गया। शिवांक की चीख सुन कर परिजन दौड़ कर मौके पर पहुंचे और उसे सीएचसी ले गए। जहां चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय गंगवार ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें