फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: नेहटा के भूप सिंह का निकला ट्रेन इंजन की चपेट में आए युवक का शव

Sun, 02 Mar 2025 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बनियाठेर।
चंदौसी-अलीगढ़ रेलवे ट्रैक पर थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव मझावली के निकट शुक्रवार की शाम 7:15 बजे करीब पावर इंजन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई थी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। शनिवार की सुबह शव की शिनाख्त थाना क्षेत्र के गांव नेहटा के रहने वाले भूप सिंह उर्फ भूरा (25) पुत्र स्व. भूशंकर मौर्य के रूप में हुई। भूप सिंह तीन भाइयों में सबसे छोटा एवं अविवाहित था। मजदूरी पर मकान की रंगाई पुताई का कार्य करता था। प्रभारी निरीक्षक रामवीर सिंह ने बताया की मृतक युवक नशे का आदी था। नशे में शुक्रवार की शाम परिजनों से झगड़ा कर घर से निकल आया तथा ट्रेन दुर्घटना का शिकार हो गया।
विज्ञापन

पति से विवाद के बाद महिला ट्रैक पर जान देने पहुंची
बनयाठेर।
थाना बनियाठेर की चौकी आटा क्षेत्र में चदौसी-अलीगढ़ रेलवे ट्रैक पर गांव मऊ अस्सू के निकट फाटक के पास शुक्रवार की रात एक महिला पति की फटकार से क्षुब्ध होकर ट्रैक पर पहुंच गई। उसी समय ट्रेन आने वाली थी। तभी फाटक पर तैनात गेटमैन रूप किशोर की नजर महिला पर पड़ी तो उसने आटा चौकी पुलिस को सूचना दे दी। आनन-फानन में चौकी इंचार्ज रविंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और महिला को ट्रैक से हटा कर बचाया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें