फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गंगा में डूबे पुलिस इंस्पेक्टर के बेटे का शव दूसरे दिन मिला

Thu, 03 Apr 2025 12:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला(संभल)।
विज्ञापन

राजघाट पर गंगा में डूबे जिला बदायूं थाना इस्लामनगर गांव सिठोली निवासी पुलिस निरीक्षक के पुत्र कुलदीप 27 वर्ष का शव दूसरे दिन बुधवार को गंगा की सतह में रेत में धंसा बरामद हुआ। परिजन बिना कार्रवाई के अंतिम संस्कार को शव घर ले गए। मंगलवार को चचेरे भाई के साथ कुलदीप गंगा स्नान के लिए राजघाट गया था। गंगा में नहाने के दौरान कुलदीप बह गया था। तलाश के बाद उसका शव नहीं मिला था। बुधवार को सुबह से ही युवक की तलाश में स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम गंगा को खंगालती रही। लेकिन कामयाबी नहीं मिली। दोपहर करीब 1:30 बजे स्थानीय गोताखोरों की टीम ने नाव से कांटे की मदद से एक बार फिर गंगा में खोजबीन शुरू की। युवक का शव घटनास्थल से 600 मीटर दूरी पर जनपद बुलंदशहर स्थित राजघाट घाट के विहारघाट के सामने गंगा में मिला।
विज्ञापन

शव निकालने वाले गोताखोर चींटा ने बताया कि युवक के हाथ और पैर गंगा की सतह में रेती में धंसे हुए थे। गोताखोरों के अनुसार गंगा में 700 मीटर की दूरी पर मगरमच्छ होने के कारण आगे बढ़ने से हिचक रहे थे। जबकि एसडीआरएफ टीम ने मोटर बोट से राजघाट से नरौरा तक सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें