फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलते समय लापता हुए मासूम छात्र का शव मोहल्ले के तालाब में उतराता मिला, मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। खेलते समय लापता हुए किशोर का शव मोहल्ले के तालाब में उतराता मिला। वह शनिवार की दोपहर से लापता था। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। रविवार की सुबह राहगीरों ने किशोर का शव तालाब में उतराते हुए देखा और आसपास के लोगों को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी की। पीड़ित परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह करीब छह बजे हौज भदे सराय निवासी महेंद्र के 13 वर्षीय बेटे तुषार का शव मोहल्ले के तालाब में मिला। पीड़ित पिता ने बताया कि उनका बेटा कक्षा तीसरी का छात्र था और शनिवार की दोपहर घर से खेलने के लिए निकला था। इसी दौरान लापता हो गया। देर रात तक काफी तलाश किया लेकिन कोई पता नहीं चला।
रविवार की सुबह शव मिला है। किशोर तालाब तक कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी परिजन नहीं दे पा रहे हैं। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि अक्सर बच्चे तालाब में नहा लेते हैं। हो सकता है किशोर भी नहाने के लिए गया हो और इसी दौरान डूब गया।
विज्ञापन

जांच करने पहुंची पुलिस से पीड़ित परिवार ने किसी भी कार्रवाई से इनकार कर दिया। किशोर अपने दो भाई और एक बहन में दूसरे नंबर का था। मां लक्ष्मी का रोरो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें