फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी मिल परिसर में बुजुर्ग का शव लहूलुहान हालत में मिला, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। असमोली स्थित शुगर मिल में बुजुर्ग का शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। सुरक्षाकर्मियों ने इसकी जानकारी मिल प्रबंधन को दी। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह 11 बजे के करीब कुछ ग्रामीणों ने असमोली मिल के किसान विश्राम परिसर में अज्ञात बुजुर्ग का शव लहूलुहान हालत में पड़ा देखा। ग्रामीणों ने मिल प्रबंधन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि जब वह मौके पर आए तो उन्होंने बुजुर्ग का सिर कपड़े से बंधा हुुआ देखा। सिर से काफी खून बह रहा था और बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी रणवीर सिंह ने बताया शव की शिनाख्त कराई जा रही है। साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
ऐसा लगता है कि जैसे हादसे में मौत हुई हो लेकिन फिर भी घटना की तह तक जाने के लिए पुलिस पहचान कराने के प्रयास में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी कुछ बातें स्पष्ट होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरुण कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें