असमोली थाना क्षेत्र के गांव नगला नीडर के पास बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे नहर की पुलिया के नीचे ग्रामीण का शव पड़ा देखा तो लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए सबूत जुटाए हैं।
शव की पहचान लोगों ने गांव नगला नीडर निवासी शिवा (35) के रूप में की। पूछताछ में ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि उसकी मौत शराब के कारण हुई है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और मौके से सबूत इकट्ठा किए। थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि तहरीर मिली है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बताया कि प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत शराब पीने के कारण हुई हो सकती है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। वहीं, शिवा की मौत से पत्नी देविका और चार बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।