बबराला। चार दिन पूर्व पत्नी से नाराज होकर घर से गए युवक का शव राजघाट गंगा घाट के किनारे उतराता मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
गुरुवार को गंगा घाट राजघाट पर गंगा में एक युवक का शव उतराता दिखाई दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को बाहर निकाला गया। आसपास के लोगों से पुलिस ने शिनाख्त कराई। उसकी स्थानीय लोगों ने उसकी पहचान सुनील कुमार उर्फ गुड्डू (38) निवासी मोहल्ला टंकी बबराला के रूप में हुई। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि सुनील उर्फ गुड्डू चार दिन पूर्व पत्नी से किसी बात पर नाराज हो गया था और घर से चला गया था। तब से उसका पता नहीं चला था। अब उसका शव मिलने की सूचना मिली है। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
गुन्नौर कोतवाल वीरेंद्र पाल सिंह पूनिया ने बताया कि सुनील उर्फ गुड्डू का 4 दिन पूर्व पत्नी से विवाद हो गया था। जिससे नाराज होकर अपने घर से चला गया था। उसका शव गंगा में तैरता मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है