फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: परियावली के जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। रायसत्ती थाना क्षेत्र के गांव परियावली के जंगल में बृहस्पतिवार की सुबह मोहित (20) का शव पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका मिला। सूचना मिलने पर एएसपी, सीओ मौके पर आए। शव की शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सीओ का कहना है कि प्रथम दृष्यता मामला आत्महत्या का लग रहा है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

सदीरनपुर निवासी परिजनों के मुताबिक, मोहित दुकानदारी करता था। बुधवार को दुकान पर गया था लेकिन शाम को घर नहीं लौटा। पता करने पर जानकारी हुई कि वह दुकान बंद करके चला गया है लेकिन घर न लौटने पर चिंता हुई। सुबह में उसका शव मिला।
एएसपी कुलदीप सिंह और सीओ डॉ. प्रदीप कुमार मौके पर आए। सीओ ने बताया कि परियावली स्थित झील के जंगलों में पेड़ के सहारे शव लटका होने की जानकारी मिलने पर गए थे। जांच पड़ताल की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें