फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: 36 लाख रुपये की अनियमितता में प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। ब्लॉक पंवासा की ग्राम पंचायत सारंगपुर के ग्रामीण सोमपाल की शिकायत पर कराई गई जांच में करीब 36 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता सामने आने पर डीएम ने ग्राम प्रधान रामवती के वित्तीय अधिकार सीज किए हैं।
विज्ञापन

डीएम के मुताबिक, ग्रामीण की शिकायत मिलने पर डीपीआरओ व एई आरईडी से कराई गई जांच की आख्या मिलने पर ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। वहीं, जवाब देने के लिए ग्राम प्रधान को 15 दिन का समय दिया गया था। बावजूद इसके, ग्राम प्रधान की ओर से 11 मई को दिया गया नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं मिला। इसके अलावा, वर्क आईडी से जुड़े कार्य के अभिलेख समेत स्थलीय परीक्षण कराया गया था। इसमें वित्तीय व प्रशासनिक समेत तकनीकी स्वीकृतियों तथा टेंडर व कुटेशन से जुड़े अभिलेखों व बिल वाउचर आदि के कोई भी अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए।
सरकारी कार्यों के सापेक्ष भुगतान की गई धनराशि 36,06,702 रुपये की प्रथम दृष्टया वित्तीय अनियमितता सामने आई। इसके चलते ग्राम प्रधान समेत तत्कालीन सचिव को दोषी पाया गया।
विज्ञापन

साथ ही, जांच में यह भी सामने आया कि ग्राम प्रधान की ओर से निर्वाचित होने के बाद से ही मानकों के मुताबिक कार्य न करते हुए अपनी शक्तियों का दुरुपयोग किया गया। इसको लेकर, पूरे मामले में ग्राम प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज किए गए हैं। मामले की अंतिम जांच के लिए डीडीएजी व एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें