फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: खजरा खाकम के वेदपाल के रूप में हुई नाले में मिले शव की पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। अनाज मंडी समिति परिसर में बने अस्थायी नाले में मिले युवक के शव की पहचान गांव खजरा खाकम निवासी वेदपाल (32) के रूप में हुई है। सोशल मीडिया पर फोटो देखने के बाद बड़े भाई हरिओम ने मृतक की पहचान की।
विज्ञापन

कार्यवाहक प्रभारी इंस्पेक्टर बलराम सिंह ने बताया कि हरिओम ने पुलिस को जानकारी दी कि उसका छोटा भाई वेदपाल लंबे समय से बीमार रहता था। करीब एक सप्ताह पहले वह अपनी बहन लक्ष्मी के घर थाना रजपुरा क्षेत्र के गांव पानीवाड़ा गया था।
पुलिस के अनुसार, पांच मई को वेदपाल बहन के घर से वापस लौटा था और बबराला पहुंचकर पत्नी बबली को फोन कर घर आने की जानकारी दी थी, लेकिन इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

कार्यवाहक प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों के अनुसार वेदपाल शराब पीने का आदी था। बड़े भाई ने किसी पर भी शक जाहिर नहीं किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के मोबाइल नंबर की सीडीआर भी खंगाली जा रही है।
गौरतलब है कि सात मई की सुबह अनाज मंडी परिसर में बने अस्थायी नाले में युवक का शव पड़ा मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें