फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अब तक नहीं बदला फुंका ट्रांसफार्मर लोग परेशान

Thu, 12 Jun 2025 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन (संभल)। गांव कैली में ओवरलोडिंग से फुंका ट्रांसफार्मर तीन दिन बाद भी नहीं बदला जा सका है। भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

गांव के निवासी सूरजमल ने बताया कि बिजली न मिलने से घरेलू कार्य और पशुओं को पीने के पानी की समस्या हो गई है। जल्द ही ट्रांसफार्मर न बदलने पर वे खेड़ाखास बिजली घर के परिसर में धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान विजय सिंह, गोवर्धन, कामेश देवी, दयावंत सिंह, सत्यदेव सिंह, सावित्री देवी, भारत सिंह, कल्याण सिंह, वीरपाल सिंह आदि रहे। अधिशासी अभियंता दीपलव श्रीवास्तव ने बताया कि अवर अभियंता को मौके पर भेजकर मामले की जांच के बाद खराब ट्रांसफार्मर होने पर तत्काल बदलवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें