संभल में नवनिर्वाचित संभल जिला टैक्स बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी। संवाद
संभल। संभल जिला टैक्स बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव संपन्न हो गया। जिसमें सर्वसम्मति से मो. अकरम एडवोकेट अध्यक्ष और महफूज हुसैन एडवोकेट महासचिव चुने गए। नगर के हमसफर रिसोर्ट में चुनाव कार्यक्रम हुआ। वर्ष 2025-26 के वार्षिक चुनाव में सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए मो.अकरम एडवोकेट, महफूज हुसैन एडवोकेट महासचिव, मुश्फिक हुसैन एडवोकेट वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जियाउद्दीन एडवोकेट, गुफरान खां एडवोकेट उपाध्यक्ष, शाने आलम खान एडवोकेट, आरिफ खां एडवोकेट, मो. आजम संयुक्त सचिव, ईश्वर चंद्र एडवोकेट कोषाध्यक्ष, मो. शुएब ऑडिटर चुने गए। वरिष्ठ सदस्यों अखिल कुमार जैन एडवोकेट, संजीव कुमार शर्मा एडवोकेट को एल्डर्स कमेटी में शामिल किया गया। कपिल गंभीर एडवोकेट, किशनपाल एडवोकेट, मोहम्मद साद एडवोकेट को एक्जीक्यूटिव मेंबर्स में शामिल किया।
चुनाव को कुशलतापूर्वक संपन्न कराने में बार एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य एसपी गंभीर एडवोकेट, राजू रस्तोगी एडवोकेट का योगदान रहा। राजू रस्तोगी एडवोकेट ने सदस्यों को ज्ञानवर्धक जानकारी दी।