फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: युवक की पिटाई के विरोध में आरोपियों ने किया पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
अगवानपुर। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के अगवानपुर में शुक्रवार को युवक की पिटाई के विरोध करने आरोपियों ने पथराव कर दिया। इस दौरान एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित को तहरीर पर चार भाइयों समेत पांच लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

अगवानपुर के मोहल्ला सराय फारुख निवासी जोगेंद्र ने दर्ज कराए केस में बताया कि शुक्रवार की शाम छह बजे वह खेत से घर लौट रहा था। इस दौरान मोहल्ले में उसके चचेरे भाई हैप्पी को गुड्डू, रिंकू, दीपक, अंकित और संजय पीट रहे थे। जोगेंद्र उसे बचाने के लिए आया तो आरोपियों ने उसे भी गिराकर पीट दिया। युवक जान बचाने के लिए घर की तरफ दौड़ा तो आरोपी गोली मारने की धमकी देने लगे। उसके घर में भी पथराव कर दिया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार भाइयों समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें