रजपुरा। छत्तीसगढ़ की युवती को शादी का झांसा देकर संभल लाकर बेचने के आरोपी दुर्गेश निवासी मोलनपुर डांडा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसे न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है।
रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी बृजेंद्र सिंह यादव और गांव मोलनपुर डांडा निवासी दुर्गेश नेटवर्किंग साइट्स शादी डाट कॉम पर युवतियों को शादी का झांसा देकर फंसा लेते थे। इसके बाद युवतियों की तस्करी करके उन्हें बेच दिया करते थे। दस फरवरी को वह छत्तीसगढ़ राज्य के राताखार बजरंग चौक कोतवाली कोरवा निवासी एक युवती को शादी का झांसा देकर जिले में ले आए। पहले कई दिन खुद बंधक बनाकर रखा और फिर इसे बेच दिया। युवती बमुश्किल थाने पहुंची और दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराई। पुलिस ने मंगलवार की सुबह केसरपुर तिराहे से आरोपी दुर्गेश को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेजा है।