फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: भाजपा नेता के हत्यारोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर

Thu, 13 Mar 2025 01:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई (संभल)। गांव दबथरा हिमंचल निवासी भाजपा नेता गुलफाम सिंह यादव के हत्यारोपी तीसरे दिन भी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके। हत्या में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। हालांकि पुलिस कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव दबथरा हिमंचल निवासी भाजपा नेता गुलफाम सिंह यादव की सोमवार को तीन बाइक सवार लोगाें ने घर में पेट में इंजेक्शन घोंपकर हत्या कर दी थी। मामले में मृतक के बेटे दिव्य प्रकाश ने ब्लॉक प्रमुख रवि यादव व उनके पिता महेश यादव, फार्मासिस्ट मुकेश यादव, धर्मवीर उर्फ धम्मा समेत दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कराया है। पुलिस अभी तक नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। साथ ही यह भी पता नहीं चल सका है कि घर जाकर हत्या करने वाले तीन लोग इनमें से कौन हैं। हालांकि अभी तक की जांच में हत्याकांड को अंजाम देने आए तीनों लोगों में धर्मवीर उर्फ धम्मा के शामिल होने की बात सामने आ रही है। पुलिस धर्मवीर की तलाश में जुटी है। वहीं संदिग्ध लोगों को पकड़ कर लगातार पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार अब तक 12 से अधिक संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। गुन्नौर सीओ दीपक तिवारी ने बताया अभी कोई भी हत्यारोपी हाथ नहीं लगा है। जबकि दबिश लगातार जारी हैं। वहीं अब तक एक दर्जन संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

सीएम को शोक संदेश लेकर भाजपा नेता की घर पहुंचीं राज्यमंत्री

जुनावई। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाजपा नेता गुलफाम सिंह यादव की हत्या पर दुख जताया है। सीएम ने शोक संदेश भेजकर भाजपा नेता के परिजनों को सांत्वना दी है। बुधवार को माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी सीएम को शोक संदेश लेकर भाजपा नेता की घर पहुंचीं और पढ़कर सुनाया। राज्यमंत्री ने भी पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। साथ ही हत्यारोपियों को कड़ा सजा दिलाने की बात कही है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह रिंकू समेत अन्य भाजपाई भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें