फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पैमाइश करने वाले लेखपाल को पीटा, प्रशासन ने चलाई जेसीबी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। असमोली क्षेत्र के गांव मातीपुर धकतोड़ा के ग्राम प्रधान पति ने लेखपाल के साथ मारपीट की। लेखपाल का आरोप है कि उन्होंने सरकारी तालाबों पर हुए कब्जे की पैमाइश की थी। इससे रंजिश मानते हुए हमला किया है। लेखपाल की तहरीर के आधार पर तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

दूसरी ओर तहसीलदार धीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने जेसीबी से दोनों तालाब से अवैध कब्जा हटवाया है। एक तालाब पर बने तीन मकानों में से एक मकान को हटवा दिया गया है। जबकि दो मकानों को ध्वस्त करने के निर्देश दिए हैं। दूसरे तालाब की भूमि पर हो रही सरसों की फसल को भी नष्ट कराया है। कार्रवाई के दौरान असमोली सीओ कुलदीप सिंह फोर्स के साथ मुस्तैद रहे।
लेखपाल सुभाष चंद्र ने बताया कि गांव में एक तालाब की सवा सात बीघा भूमि पर फसल और दूसरे तालाब की डेढ़ बीघा भूमि पर तीन मकान का निर्माण कर लिया गया था। पैमाइश के दौरान यह कब्जे चिह्नित कर लिए गए थे। इस पैमाइश के बाद ही ग्राम प्रधान पति गजराम ने शुक्रवार को अपने साथी महिलाल, नन्हे और एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर मनोटा पुल के नजदीक जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन

सरकारी दस्तावेज भी फाड़ दिए। वहीं, तहसीलदार ने बताया कि धारा 67 के तहत कार्रवाई पूरी हो चुकी है। इसी क्रम में सरकारी तालाब की भूमि से फसल को नष्ट कराया गया है। दूसरे तालाब की भूमि पर बने तीन मकानों में से एक मकान को हटवा दिया गया है। दो मकान स्वामियों से खुद ही कब्जा हटाने के निर्देश दिए हैं।

-
लेखपाल के साथ मारपीट करने में ग्राम प्रधान के पति समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। कब्जा हटाने की कार्रवाई के दौरान भी फोर्स को गांव में तैनात कर दिया गया था।
विज्ञापन

कुलदीप सिंह, सीओ, असमोली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें