फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के करीब नकली सीमेंट बनाने की फैक्ट्री पकड़ी

Thu, 19 Jan 2017 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम ने मौके से पांच बोरी नकली सीमेंट और भारी मात्रा में उपकरण बरामद किए हैं। हैरत है कि थाने के करीब चल रहे इस धंधे की किसी को भनक तक नहीं लग सकी। 
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र में नकली सीमेंट बनाने काम बहुत दिनों से चल रहा था। नकली सीमेंट बनाकर एक कंपनी की बोरियों में भरकर उसे बेचा जाता था। संबंधित कंपनी को इसकी जानकारी होने पर मुंबई से तीन सदस्यीय टीम को ग्राहक बनाकर भेजा गया।
विज्ञापन


टीम ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर जिस स्थान पर सीमेंट बनाई जा रही था वहां छापेमारी की। मौके से पांच बोरी सीमेंट और उपकरण बरामद किए गए हैं। साथ ही मौके से एक व्यक्ति को भी पकड़ा गया है। इसके बाद टीम आरोपी को लेकर थाने पहुंची और पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की और लौट गई। टीम के सदस्य हमेश आजन ने बताया कि दो माह से कंपनी के पास शिकायत आ रही थी कि असमोली क्षेत्र में नकली सीमेंट बनाया जा रहा है। हम लोगों ने पांच बोरी नकली सीमेंट और एक व्यक्ति को पकड़ा है। उस व्यक्ति पुलिस को सौंप दिया गया है। कार्रवाई के लिए तहरीर दी जा रही है। हालांकि थाना प्रभारी बृजेश यादव ने तहरीर नहीं मिलने की बात कही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें