100 डायल पुलिस ने घायल बच्चों को उपचार के लिए बहजोई सीएचसी में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद आठ बच्चों को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। सूचना पर पुलिस व परिजन सीएचसी पहुंच गए। इस बीच सीएचसी परिसर में लोगों की भीड़ रही। डीएम के आदेश के बाद भी स्कूल खोले जाने पर एसडीएम ने कार्रवाई किए जाने की बात कही है। ट्रक चालक मौके से भाग गया।
धनारी थाना क्षेत्र के गांव मानकपुर के 16 स्कूली बच्चे टैंपो से धनारी स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर में पढ़ने जा रहे थे। बुधवार की सुबह नौ बजे मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बहजोई-बबराला के बीच गांव भागनगर के पास कोहरे के चले बबराला की ओर से आ रहे एक ट्रक ने सामने से टैंपो में टक्कर मार दी। इससे टैंपो पलट गया और बच्चे उछलकर दूर सड़क पर जा गिरे और घायल हो गए। इसी उधर से गुजर रही धनारी थाना क्षेत्र की 100 डायल पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची और हादसे में घायल बच्चों को बहजोई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। सूचना पर थाना पुलिस सीएचसी पहुंची और हादसे की जानकारी ली।
परिजन भी रोते-बिलखते सीएचसी पहुंच गए। घायलों में चालक सुलेराम पुत्र उमराव सिंह तथा 13 स्कूली बच्चों मनोज, अमरपाल व ललतेश पुत्र उदयवीर, बौबी पुत्र अनोखेलाल, रजनेश पुत्र विजयपाल, पंकज पुत्र रामसिंह, शिवम व अंकित पुत्र जगपाल, लक्ष्मण पुत्र सुलेराम, पुष्पेंद्र पुत्र ज्ञानी, इंद्रपाल पुत्र कल्यान, अखिलेश पुत्र केदारी व सुमित पुत्र महेशपाल निवासी गांव मानकपुर थाना धनारी जिला संभल हैं। प्रभारी चिकित्सक बीएल विराटिया ने बताया कि हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद मनोज, अमरपाल, ललतेश, बौबी, रजनेश, शिवम, लक्ष्मन व अखिलेश को अलीगढ़ रेफर किया गया। इस बीच मौका पाकर चालक ट्रक लेकर भाग हो गया।
कोतवाल धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रक की तलाश के लिए जिले के सभी थानों को इत्तिला दे दी गई है। हादसे में स्कूली बच्चों के घायल होने की सूचना मिलने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एके मिश्रा समेत पुलिस क्षेत्राधिकारी गुन्नौर व थानाध्यक्ष धनारी भी सीएचसी पहुंचे और घायलों का हाल-चाल लिया। सीओ ने बताया कि तहरीर मिलने पर एफआइआर दर्ज की जाएगी।
------------------
टैंकर से कैप्सूल गड्ढे में गिरा, यातायात बाधित
चंदौसी(ब्यूरो)। चंदौसी मुरादाबाद मार्ग स्थित बाईपास पर इंडेन गैस के टैंकर से कैप्सूल गड्ढे मेें जाकर गिर गया। गनीमत यह रही कि गैस लीकेज नहीं हुई, हालांकि करीब आधा घंटे के लिए यातायात बाधित रहा है। उत्तराखंड के काशीपुर निवासी शेखर इंडेन गैस के टैंकर पर चालक है। वह मंगलवार की देर शाम जयपुर जाने के लिए निकला। रात नौ बजे उसने यहां बाई पास स्थित पेट्रोल पंप पर टैंकर में डीजल डलवाया। डीजल डलवाकर उसने टैंकर सड़क किनारे खड़े कर दिया। कुछ देर बाद वह वहां पहुंचा और टैंकर को स्टार्ट किया, लेकिन पहिए स्लिप होने के कारण टैंकर का कैप्सूल अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरा। गनीमत यह रही कोई जानहानि नहीं हुई। बुधवार की सुबह दो जेसीबी कैप्सूल उठवाने के लिए पहुंची लेकिन वह कामयाब नहीं हो सकी। इस दौरान करीब आधा घंटे यातायात बाधित रहा है।
हसनपुर/उझारी/संभल। बुधवार शाम को संभल रोड पर दो अलग-अलग हादसों में तीन बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। उधर, युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। संभल के शहजादी सराय निवासी महेश पुत्र चेतन व प्रेम सिंह पुत्र लोकदल बुधवार शाम को बाइक पर सवार होकर हसनपुर क्षेत्र के गांव भटोला स्थित अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। उझारी से हसनपुर को जाने वाले रास्ते पर पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी। मौके पर ही प्रेम सिंह(18) की मौत हो गई। जबकि महेश बुरी तरह से घायल हो गया। घायल को अस्ताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। इसके कुछ देर बाद एक बाइक को भीकनपुर शर्की के पास मिनी बस ने टक्कर मार दी।
हादसों में तीन युवकों की गई जान, मचा कोहराम
हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सैदनगली थानाध्यक्ष मुस्तकीम अली ने बताया कि दो युवकों के शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। फिलहाल शव हसनपुर सीएचसी में रखवाए गए हैं। जांच की जा रही है।
फोटो भी है।