फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कमालपुर में पानी की टंकी लगने के विवाद में दो पक्षों से दस लोग घायल

Mon, 03 Feb 2025 12:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बहजोई।
कमालपुर में पानी की टंकी लगने के विवाद में दो पक्षों से तीन महिलाओं समेत 10 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेजा।

रविवार को कोतवाली के गांव कमालपुर में पानी की टंकी को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे, व ईंट आदि चले। इससे एक पक्ष से दो महिलाओं समेत पांच लोगों में सुशीला, सुषमा, अमित, पंकज व राजपाल घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष से एक महिला समेत पांच लोगों में वर्षा, सुनील, निपेंद्र, संजीव व अनिल घायल हो गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद वर्षा को छोड़कर सभी घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें