फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: विद्यार्थियों ने विद्या और सफल जीवन के लिए मां शारदे से की कामना

Mon, 03 Feb 2025 12:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौसी।
शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में वसंत पंचमी बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर लोगों ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना की। बच्चों और महिलाओं ने पीले वस्त्र पहनकर ऋतुराज का स्वागत किया। कई जगह भंडारे भी आयोजित किए गए।
शहर के फव्वारा चौक स्थित सरस्वती मंदिर में पूजा अर्चना के लिए खासी भीड़ रही। मंदिर को पीले फूलों से आकर्षक तरीके से सजाया गया था। सुबह से लोग पीले वस्त्र पहनकर मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंचने शुरू हो गए थे। भक्तों ने मां सरस्वती को पुष्प व मिष्ठान अर्पित कर अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। विद्यार्थियों ने मां शारदे के चरणों में मत्था टेककर विद्या और सफल जीवन की कामना की। बहुत से घरों में पकवान भी बनाए गए। भक्तों ने अपने आराध्य को भोग लगाकर ऋतुराज का स्वागत किया। कई स्थानों पर खीर के प्रसाद का वितरण किया गया। भंडारे भी आयोजित किए गए। भक्तों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर पुण्य कमाया। वसंत पंचमी की परंपरा के अनुसार बालिकाओं के नाक और कान भी छिदवाए गए। शाम के समय सरस्वती मंदिर में संध्या आरती गई है। भक्तों ने आस्थापूर्वक मंदिर में दर्शन कर मंगल कामना की।
विज्ञापन

शिक्षण संस्थानों में मनाया वसंत पंचमी का त्योहार
चंदौसी। शिक्षण संस्थानों में वसंत पंचमी का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया। एनकेबीएमजी पीजी कॉलेज में प्राचार्या डॉ. अलका रानी अग्रवाल ने वसंत पंचमी के पौराणिक महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना कर की गई। प्राचार्या ने बताया कि वसंत पंचमी के दिन ज्ञान, विद्या, संगीत और कला की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना की जाती है। इस दौरान डॉ. सपना अग्रवाल, डॉ. नीता गुप्ता, डॉ. रेनू गुप्ता, अंजली अग्रवाल, डॉ. इमराना, विभा आदि रही। वहीं महेंद्र कुमार स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमियापुर पचाक में वसंत पंचमी का त्योहार सरस्वती पूजन व यज्ञ कर मनाया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य शोभित कुमार, आचार्य प्रभात, गंभीर सिंह, विजय सिंह, सतीश यादव, धर्मवीर सिंह आदि रहे। इधर राजेश कुमार सरस्वती इंटर कॉलेज में मां सरस्वती की मूर्ति स्थापित की गई। इस दौरान हरिशंकर शास्त्री, विनीत अग्रवाल, प्रबंधक डॉ. विनय वार्ष्णेय, अमित सक्सेना, अशोक कंसल आदि रहे।


वसंत पंचमी और वीर हकीकत राय का बलिदान दिवस मनाया
चंदौसी। महापुरुष स्मारक समिति एवं सर्व समाज जागरूकता अभियान की ओर से वसंत पंचमी पर्व और वीर हकीकत राय का बलिदान दिवस मनाया गया। कवि माधव मिश्रा ने वीर हकीकत राय के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। साथ ही वसंत पंचमी का महत्व बताया। कहा कि यह दिन विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना के लिए समर्पित है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में समृद्धि और खुशियां बढ़ती हैं। इसे वसंत ऋतु की शुरुआत भी माना जाता है। इस दौरान गंगा देवी, संजीव मिश्रा, भास्कर मिश्रा, अंशुल मिश्रा, भास्कर मिश्रा, रामकिशोर अग्रवाल, हेमंत कुमार गुप्ता, अनिल कुमार शर्मा आदि रहे। अध्यक्षता गेंदनलाल व दिनेश चंद्र गुप्ता ने किया।
विज्ञापन



श्रद्धा पूर्वक मनाया वसंत पंचमी का त्योहार
चंदौसी। किरन सोशल वेलफेयर सोसायटी ने वसंत पंचमी का त्योहार श्रद्धापूर्वक मनाया। अध्यक्ष डॉ. नीलम वार्ष्णेय ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में अंजू गुप्ता, कृति गुप्ता, पलक वार्ष्णेय, भक्ति वार्ष्णेय, आदी, शीलू जैन, अशोक शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें