संभल। कोतवाली में शनिवार को मोहर्रम के जुलूस को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजन किया गया। इसमें एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव और सीओ आलोक कुमार ने ताजियेदारों से संवाद किया और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। साथ ही बताया कि परंपरागत तरीके से जो पिछले वर्ष रूट तय था। उसी रूट से ताजिये निकाले जाएंगे।
कहा कि नई परंपरा कोई न डाले। यदि ऐसा होता है तो कार्रवाई की जाएगी। पीस कमेटी के लोगों ने भरोसा दिया कि जो परंपरागत रूट है। उससे ही ताजिये निकाले जाएंगे। पीस कमेटी के बाद एएसपी ताजिये निकलने वाले रूट को देखने के लिए पहुंचे।
एएसपी ने बताया कि पिछले वर्ष ताजियों की ऊंचाई जितनी थी, उतनी ही इस बार रहेगी। यदि किसी ने नई परंपरा डाली तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद