फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: किशोरी के साथ दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए उसकी मां ने एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़िता की मां द्वारा थाने में दी गई तहरीर के अनुसार घटना 23 दिसंबर की रात लगभग नौ बजे की है। किशोरी शौच के लिए गांव के पास जंगल की ओर गई थी, तभी पीछे से आए युवक ने उसे पकड़ लिया और दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

घटना के समय आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने में सफल रहा। इसके बाद परिजन बालिका को लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस संबंध में गुन्नौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मलिक ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें