फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जनवरी तक तैयार हो जाएगा 400 सीटों का ऑडिटोरियम

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहे संभल के खाते में एक और उपलब्धि जल्द जुड़ने वाली है। प्रशासन की ओर से 300 से 400 लोगों के बैठने की व्यवस्था के लिए मुरादाबाद मार्ग के किनारे ऑडिटोरियम बनवाया जा रहा है। लिंटर आठ दिनों में डाल दिया जाएगा और ऑडिटोरियम जनवरी तक तैयार हो जाएगा। इसका इस्तेमाल बड़ी बैठक या आयोजन के लिए किया जा सकेगा।
विज्ञापन

संभल में अभी तक किसी भी बैठक और अन्य आयोजन के लिए नई तहसील सभागार, ब्लॉक सभागार या पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस का इस्तेमाल किया जाता रहा है। अधिकारियों और कर्मचारियों की संख्या ज्यादा होने के कारण समस्याएं सामने आती हैं। प्रशासन के द्वारा मुरादाबाद मार्ग के किनारे नई तहसील कार्यालय के मोड़ पर सरकारी भूमि पर ऑडिटोरियम का निर्माण कराया जा रहा है। विनियमित क्षेत्र कार्यालय की ओर से बन रहे ऑडिटोरियम की लागत करीब 1.22 करोड़ रुपये है।
नगर पालिका के ठेकेदार के द्वारा निर्माण कराया जा रहा है। ऑडिटोरियम का भवन तैयार हो चुका है और अब लिंटर डालने की तैयारी चल रही है। बुधवार को भी निर्माण कार्य में राजमिस्त्री और मजदूर जुटे नजर आए। जेई विनियमित क्षेत्र सचिन सिंह ने बताया कि लिंटर डालने का काम आठ दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। जिसके बाद फिनिशिंग आदि का कार्य होगा। जनवरी तक ऑडिटोरियम पूरी तरह से तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें