फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पिता को खाना देकर साइकिल से लौट रही किशोरी से छेड़खानी, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 11 Nov 2026 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की शाम हुई घटना, शिकायत पर आरोपियों ने पीटा
विज्ञापन





मढ़न। असमोली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के साथ दो युवकों ने छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया और जब पीड़ित पिता ने शिकायत की तो मारपीट की गई। बीच-बचाव में आई गर्भवती महिला को भी आरोपियों ने धक्का देकर गिरा दिया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन




पीड़ित ने पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम को नाबालिग बेटी साइकिल से उन्हें कार्यस्थल पर खाना देने गई थी। जब वह लौट रही थी तो दो युवकों ने उसकी साइकिल को गिराया और छेड़खानी की। बेटी ने घटना की जानकारी दी तो आरोपियों के घर शिकायत करने के लिए पहुंचे। इस दौरान आरोपियों ने धमका कर भगा दिया और बाद में घर आ गए। इस दौरान मारपीट की गई। बीच-बचाव करने के लिए भतीजे की पत्नी आई तो उसको भी धक्का देकर गिरा दिया। बताया कि भतीजे की पत्नी गर्भवती है। उसकी हालत बिगड़ गई है। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर विशेष और संजय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें