फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बाइक की टक्कर से हाइवे क्रॉस कर रहा किशोर घायल

Fri, 11 Apr 2025 01:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बबराला।
मोहल्ला सराय निवासी 16 वर्षीय पप्पू पुत्र कल्लू नेहरू चौक पर स्थित ट्रैक्टर मिस्त्री की दुकान पर मजदूरी करता है। जो हर रोज की तरह देर शाम को अपने घर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह गुन्नौर के मेरठ-बदायूं हाईवे पर स्थित रजिस्ट्री के सामने सड़क पार करते समय सामने से आ रही अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दी। इतना ही नहीं उसके ऊपर बाइक चढ़ाते हुए मौके से चला गया। राहगीरों ने दौड़कर किसी तरह सड़क पर पड़े घायल को हटाया। बताया जा रहा है कि पीछे से एक ट्रक आ रहा था। जिससे वह बाल बाल बच गया। ग्रामीणों ने गुन्नौर सीएचसी में भर्ती कराााया। जहां चिकित्सक ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

देवर भाभी में हुई मारपीट, घायल

बबराला। गुन्नौर के मोहल्ला हीरापुर निवासी देवर-भाभी में विवाद हो गया और आरोप है कि देवर ने भाभी को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने शिकायत के बाद घायल को मेडिकल के लिए भेजा है। गुन्नौर के मोहल्ला हीरापुर निवासी मुन्नी पत्नी मुन्ने ने बताया कि उसकी बेटी की शादी संभल में हुई है। उसका पति आए दिन मारपीट करता है जो मेरे देवर का रिश्तेदार है। महिला ने इसकी शिकायत अपने देवर से की तो वह आग बबूला होकर गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर मारपीट करने लगा। जिससे वह घायल हो गईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें