फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: शिविर निर्माण में टोली चार ने पाया पहला स्थान

विज्ञापन
चंदौसी के सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में छात्रा से जानकारी करती स्काउट गाइड कमिश्नर: स्रोत -
विज्ञापन
चंदौसी। मोहल्ला हनुमान गढ़ी के जगदीश शरण सर्राफ सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर का मंगलवार को समापन किया गया। समापन के दिन छात्र-छात्राओं की टोलियों ने तंबू बनाए और उनकी विभिन्न प्रकार से सजावट की। शिविर में टोली संख्या चार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


स्काउट गाइड शिविर के समापन पर मुख्य अतिथि स्काउट गाइड कमिश्नर संगीता भार्गव रहीं। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की 16 टोलियों ने प्रतिभाग किया। सभी टोलियों ने टेंट बनाकर रहना, खाना बनाना, टोली में समन्वय के साथ कार्य करना, स्काउट ताल व सीटी बजाना जैसी विविध गतिविधियां करके दिखाया। इन गतिविधियों में टोली संख्या चार प्रथम, टोली संख्या तीन द्वितीय और टोली संख्या दो तृतीय स्थान पर रहीं। तीनों टोलियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि ने स्काउट का इतिहास, प्रार्थना, झंडा गीत, सैल्यूट, प्रतिज्ञा और स्काउट के नियमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्काउटिंग न केवल शिक्षा का एक हिस्सा है, बल्कि यह जीवन जीने की एक कला भी है, जो विद्यार्थियों में सहयोग, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना जगाती है। इस मौके पर जिला संगठन आयुक्त मीनू सिंह, सुनील कुमार, डॉ. वीरेश कुमार, राजश्री अग्रवाल, शिवम यादव, वीरपाल सिंह, सुरेशचंद्र, महेंद्र प्रताप, सतेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें