संभल। जिलाधिकारी मनीष बंसल व पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह गुनावत के द्वारा थाना हजरतनगर गढ़ी में थाना दिवस पर शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को सुना गया। डीएम ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध समाधान करने के लिए संबंधित को निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि थाना समाधान दिवस में आए लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए और स्थलीय निरीक्षण करके समस्या का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए। जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है, उन पर रिपोर्ट लगाकर संबंधित अधिकारी को प्रेषित करें, जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके। थाना हजरतनगर गढ़ी में कुल 5 शिकायतें प्राप्त हुईं।
जिसमें दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इसके बाद डीएम-एसपी ने बहजोई मंडी स्थित पुलिस लाइन पहुंचकर स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान तहसीलदार दीपक कुमार चौधरी, क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार आदि रहे।