फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: 2740 वाहनों पर 3.55 करोड़ का टैक्स बकाया फिर भी सड़कों पर भर रहे फर्राटा

Fri, 25 Jul 2025 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। वाहन स्वामी टैक्स जमा करने के लिए गंभीर नहीं हैं। आलम यह है कि 2740 वाहनों पर 3.55 करोड़ रुपये का टैक्स बकाया है। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर अधिकारियों ने बकाया टैक्स वसूली के लिए रणनीति बनाई है। अब नोटिस के बाद भी टैक्स जमा न करने पर वसूली पत्र की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रशासन अमिताभ चतुर्वेदी ने दो जुलाई को कार्यभार संभाला। इस बीच बकाया वसूली भी प्रभावित हुई। वाहन स्वामी भी वाहनों को दौड़ाकर मुनाफा तो कमाते रहे, लेकिन टैक्स जमा करने के लिए गंभीर नहीं हुए। अब परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने बकाया वसूली को लेकर विस्तार के निर्देश दिए हैं। ऐसे में स्थानीय अधिकारियों ने बकाया वसूली के लिए रूपरेखा तैयार कर ली है।

एआरटीओ प्रशासन अमिताभ चतुर्वेदी ने बताया कि परिवहन विभाग में पंजीकृत 2740 वाहनों पर 3.55 करोड़ का टैक्स बकाया चल रहा है। बकाया टैक्स वसूली के लिए 700 नोटिस भेजे जा चुके हैं और अब भी नोटिस भेजने का काम चल रहा है। जो वाहन स्वामी नोटिस के बावजूद बकाया टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं उन्हें वसूली पत्र जारी किए जा रहे हैं। पीटीओ की टीम गठित करते हुए चालान और बंदी की कार्रवाई चल रही है। ट्रांसपोर्टरों से संवाद करके टैक्स जमा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

बकायेदारों की सूची होगी चस्पा

परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने प्रदेश के सभी एआरटीओ (प्रशासन) को निर्देश दिए हैं कि बड़े बकायेदारों की सूची बनाकर जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर वसूली की कार्रवाई कराई जाए। एआरटीओ प्रवर्तन और यात्री कर अधिकारी सूची के आधार पर लक्ष्य बनाकर धारा-22 के तहत वाहन निरुद्ध करेंगे। बकायेदारों की सूची को कार्यालय पर भी चस्पा किया जाएगा और बकायेदारों को बकाया जमा करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। वाहन स्वामियों को मांग पत्र नियमित रूप से भेजा जाएगा।

हर माह होगी वाहनों की नीलामी
परिवहन आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि थानों में निरुद्ध वाहनों की सूची, उनके सापेक्ष अवमुक्त वाहनों की सूची और न्यायालय में प्रेषित वाहनों की सूची प्राप्त की जाए। अनिस्तारित वाहनों की नीलामी की कार्रवाई कराए जाने को लेकर मुख्यालय स्तर से जारी निर्देश का कड़ाई से अनुपालन करें। प्रत्येक जिले में हर माह वाहनों की नीलामी की कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें