फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन नहीं मिलने पर वाणिज्य कर कर्मी भड़के

Tue, 19 Apr 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी
विज्ञापन
तालाबंदी
विज्ञापन
वाणिज्य कर कार्यालय में सोमवार को कर्मचारियों ने तालाबंदी कर विरोध जताया है। कर्मचारियों का आरोप है कि जिम्मेदारों की हीलाहवाली की वजह से उन्हें समय से वेतन नहीं मिल पा रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद भी समस्या का निदान नहीं हो रहा है। वेतन नहीं मिलने तक कार्यालय में तालाबंदी जारी रहेगी।
विज्ञापन


यूपी ट्रेड टैक्स मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन की चंदौसी शाखा के तत्वावधान में सोमवार को पदाधिकारियों ने कार्यालय में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने वेतन मिलने तक तालाबंदी जारी रखने की बात कही।

स्थानीय कर्मचारियों ने बताया कि तालाबंदी की सूचना पर डिप्टी कमिश्नर प्रशासन संभल ने दूरभाष पर लगभग दो बजे वार्ता की। वार्ता के बाद एक घंटे के अंदर वेतन भेज दिया जाएगा। कर्मचारियों ने बताया कि शाम पांच बजे तक वेतन नहीं आया।
विज्ञापन


इसके बाद कर्मचारियों ने वेतन मिलने तक तालाबंदी कर कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया है। योगेश सक्सेना, मनोज हर्बोला, सुरेंद्र दयालू, मोहित किशोर, सुनीता गुप्ता, विनीत कुमार, अजय सिंह, मनोज कुमार, महेश चंद्र शर्मा, सोमपाल सिंह, संदीप कुमार, आरती राणा, चमनलाल, सुधीर कुमार रहे। अध्यक्षता महेश चंद्र शर्मा व संचालन प्रदीप शर्मा ने किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें