संभल। हिंदू जागृति मंच की बैठक में सुमनलता को महिला मंच की नगर अध्यक्ष तथा रेखा शर्मा को महामंत्री चुना गया। कहा गया कि एक सप्ताह में पूरी कार्यकारिणी घोषित की जाएगी।
नगर के श्री सनातन धर्म मंदिर में आयोजित हुई हिंदू जागृति मंच की बैठक में नीरू चाहल ने हिंदू जागृति महिला मंच की नगर कार्यकारिणी में सक्रियता लाने, सदस्य संख्या बढ़ाने तथा अन्य जिम्मेदारियां निभाने की आवश्यकता पर बल देते हुए महिला मंच की नगर कार्यकारिणी गठित करने की बात कही। बबीता भारद्वाज ने महिला मंच के लिए मंडी किशनदास सराय निवासी सुमन लता को नगर अध्यक्ष तथा कोट पूर्वी निवासी रेखा शर्मा को नगर महामंत्री मनोनीत करने का प्रस्ताव रखा।
इस प्रस्ताव का समर्थन किया गया। मंच के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अग्रवाल ने दोनों महिला पदाधिकारियों को दायित्व सौंपने की घोषणा की। सुबोध कुमार गुप्ता ने सदस्यों को देश, धर्म, समाज को समर्पित रहकर कार्य करने का संकल्प दिलाया। इस दौरान शालिनी रस्तोगी, ज्योति गुप्ता, शोभा गर्ग, अरविंद शंकर शुक्ला, अंकुर रस्तोगी, विकास कुमार वर्मा आदि रहे। अध्यक्षता अजय कुमार शर्मा ने तथा संचालन मीनू रस्तोगी ने किया।