फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के अगले दिन युवक ने खुद को आग लगाई, मौत

Thu, 28 Apr 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 असमोली थाना क्षेत्र में स्थित मालपुर गांव के जंगलों में जिस युवक की लाश मिली उसकी हत्या नहीं की गई थी बल्कि वह खुद जल गया था। परिजनों ने भी पुलिस को यही जानकारी दी है। इसके साथ ही युवक की शिनाख्त हो गई है।

यह युवक मालपुर के करीबी गांव गुमसानी का निवासी रोहताश पुत्र लाल सिंह था। रोहताश की शादी 25 अप्रैल को महमूदपुर की निवासी युवती गुड़िया से हुई थी। युवक किसी वजह से परेशान था और उसने अचानक आत्मघाती कदम उठा लिया। 
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक को गलतफहमी थी कि वह शारीरिक रूप से शादी के लिए सक्षम नहीं है। उसे शादी से पहले हकीम को दिखाया गया। हकीम ने उसे पूरी तरह फिट बताया था लेकिन उसकी गलतफहमी दूर नहीं हुई। रोहताश 26 अप्रैल को दोपहर घर से निकला लेकिन देर रात्रि तक नहीं लौटा।
विज्ञापन


उसे तलाशा गया लेकिन फिर भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इस पर परिजन घर लौट गए। भोर के वक्त पुलिस से जानकारी मिली कि मालपुर में लाश पड़ी है। परिजन गए तो शिनाख्त हुई। अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया कि घटना को पुलिस हत्या मान रही थी लेकिन शुरूआती जांच पड़ताल में यह घटना आत्महत्या की निकली। परिजनों आत्महत्या किए जाने के संबंध में लिखित रूप से थाना पुलिस दिया है। फिर भी पोस्टमार्टम कराया गया है। ताकि कोई तथ्य है तो उसकी जांच में मदद मिल जाएगी।  


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें