फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सूबेदारगंज और चंडीगढ़ एक्सप्रेस चली लेट, यात्री हुए परेशान

Thu, 20 Aug 2026 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। गर्मी और उमस के बीच ट्रेनों की लेटलतीफी ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। बुधवार को लंबी दूरी की ट्रेनों के अलावा लोकल रूट की कई ट्रेनें अपने तय समय से देरी से चंदौसी रेलवे स्टेशन आई। ऐसे में यात्रियों को ट्रेनों के इंतजार में प्लेटफॉर्म पर लंबा इंतजार करना पड़ा। यात्री बार-बार पूछताछ केंद्र पर अपनी ट्रेनों की स्थिति के बारे में पूछते नजर आए।
विज्ञापन


बुधवार को चंदौसी रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंची। सूबेदारगंज एक्सप्रेस, चंडीगढ़ एक्सप्रेस के अलावा अलीगढ़ और मुरादाबाद दिशा में जाने वाली ट्रेनों के विलंब से आने के कारण यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। देहरादून जाने वाली सूबेदारगंज एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 5:20 बजे के बजाय करीब 5:45 बजे चंदौसी पहुंची। चंडीगढ़ एक्सप्रेस भी सुबह 4:57 बजे के बजाय करीब 5:20 बजे स्टेशन पहुंची। दिल्ली-बरेली पैसेंजर सुबह 6:45 बजे के बजाय करीब 7:27 बजे और बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर सुबह 7:25 बजे के बजाय करीब 8:41 बजे चंदौसी पहुंची। इसी तरह बरेली-मुरादाबाद मेमो अपने निर्धारित समय शाम 5:50 बजे के बजाय करीब 6:39 बजे स्टेशन पहुंची। ट्रेनों के देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक राजू कुमार ने बताया कि संबंधित ट्रेनें अपने पूर्व के स्टेशनों से ही देरी से चल रही थी। इसी वजह से चंदौसी रेलवे स्टेशन पर भी निर्धारित समय से देरी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें