फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बनियाखेड़ा के उप स्वास्थ्य केंद्र में भरा भूसा, परिसर में पाथे जा रहे कंडे

Mon, 26 Aug 2024 02:35 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर (संभल)। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए भले ही सरकार दम भर रही हो, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते बनियाखेड़ा गांव स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में ग्रामीणों ने भूसा भरा है। साथ ही परिसर में कंडे पाथे जा रहे हैं।
विज्ञापन

बनियाखेड़ा गांव में अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए लाखों की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया गया था। शुरुआती दौर में स्वास्थ्य कर्मियों के आने से टीकाकरण के साथ अन्य सेवाएं लोगों को मिल रही थीं। कुछ समय बाद यहां एनएनएम ने आना बंद कर दिया। विभागीय अनदेखी के चलते केंद्र के खिड़की व दरवाजे गायब हो गए। बाउंड्रीवाल भी क्षतिग्रस्त हो गई। जिसके कारण छुट्टा पशुओं ने अपना डेरा बना लिया। धीरे-धीरे लोगों ने इस पर कब्जा भी कर लिया। वर्तमान में कमरों में भूसा भरा है। इसके परिसर में महिलाएं कंडे पाथ रहे थे। गंदगी भी पसरी हुई है। बीते दिनों शासन की ओर से ग्रामीण स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए उप स्वास्थ्य केंद्रों को हेल्थ वेलनेस सेंटर के रूप में उच्चीकृत किए जाने के निर्देश हुए थे। बावजूद इसके विभाग की इस ओर नजर नहीं गई। लोगों को ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल है।


बोले लोग

कई बार स्वास्थ्य विभाग से उपकेंद्र संचालित करने की मांग की है। लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। सरकार का लाखों रुपये यूं ही बर्बाद हो गया। -मेघ सिंह, बनियाखेड़ा
विज्ञापन


शुरुआत में स्वास्थ्य विभाग की टीम आती थी। लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं भी मिलीं। कुछ समय बाद एएनएम ने आना बंद कर दिया। रखरखाव न होने की वजह से केंद्र जर्जर होने लगा है। -नंदकिशोर, बनियाखेड़ा

वर्जन
बनियाखेड़ा गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र में भूसा उपले भरे होने की जानकारी मिली है। उसे खाली कराकर वेलनेस सेंटर में उच्चीकृत किया जाएगा। लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।-डॉ. तरन्नुम रजा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें