फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दीक्षा एप और ज्ञान गंगा से तैयारी कर सकेंगे बोर्ड परीक्षा के छात्र- छात्राएं

Fri, 31 Jan 2025 01:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 फरवरी से आयोजित होंगी। बोर्ड परीक्षार्थी परीक्षा को लेकर कोई तनाव न लें। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद भी परीक्षार्थियों के सहयोग के लिए नए-नए कदम उठा रहा है। अब बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राएं माध्यमिक शिक्षा विभाग के यूट्यूब चैनल, ई-गंगा और दीक्षा एप पर परीक्षा संबंधित सामग्री पाकर परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा विभाग की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च को समाप्त हो जाएंगी। जिसके लिए जिले में 77 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार जिले में हाईस्कूल के लगभग 26,781 और इंटरमीडिएट के करीब 23,414 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। अक्सर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा को लेकर तनाव में आ जाते हैं। ऐसे में उनके तनाव को दूर करने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग नए-नए कदम उठा रहा है। अब विभाग के यूट्यूब चैनल और दीक्षा एप के माध्यम से बोर्ड परीक्षार्थी अपनी अच्छी तैयारी कर सकते हैं। बोर्ड परीक्षा प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि मॉडल प्रश्न पत्रों को विभाग की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। वहीं, परीक्षार्थियों के विषय से संबंधित शैक्षिक सामग्री और विषय विशेषज्ञों के वीडियो दीक्षा एप और माध्यमिक शिक्षा विभाग के यूटयू्ब चैनल ई-ज्ञान गंगा पर उपलब्ध है। जिससे परीक्षार्थी अपनी तैयारी कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें