फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने रैली निकाल बेटियों को शिक्षित करने की अपील की

विज्ञापन
विज्ञापन
कुढ़फतेहगढ़/चंदौसी। माया देवी सीता राम कॉलेज बिचेटा काजी में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के चौथे दिन के नारी सुरक्षा व बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ विषय पर गोष्ठी का आयोजन कर रैली निकाली गई।
विज्ञापन

नारी सुरक्षा पर संपन्न हुई गोष्ठी में स्वयंसेवक व सेविकाओं ने नारी सुरक्षा अपने-अपने विचार व्यक्त किए। महाविद्यालय की प्रवक्ता निकिता सिंह ने नारी सुरक्षा व नारी सम्मान पर कहा कि हमें नारी का सम्मान व आदर करना चाहिए। नारी के सम्मान से ही हमें हमारे समाज व देश को एक नई दिशा मिलेगी। नारी सम्मान से देश की बेटियों व महिलाओं को पुरुषों के साथ लाकर देश की उन्नति एवं विकास संभव है।
दूसरे सत्र में छात्र-छात्राओं ने गांव बिचेटा काजी व काजी वाला में पोस्टर, स्लोगन व नारों के माध्यम से बेटी बढ़ाओ- बेटी बचाओ विषय पर रैली निकाली ग्रामीणों को जागरूक किया। साथ ही ग्रामीणों से बेटियों को शिक्षित करने पर अपील की। इस अवसर पर प्राचार्य डा. शालिनी अग्रवाल, डा. अलक्षेंद्र यादव, अलका धीमान, अभिषेक यादव, श्रीनिवास यादव, रामा शंकर, सत्येंद्र यादव, राम विवेक यादव, कृष्ण कांत यादव, ज्योति चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें