चंदौसी। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस व महाशिवरात्रि पर जगदीश शरण सर्राफ सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा. टीएस पाल, प्रधानाचार्य नवनीत चौध्री ने मां सरस्वती के चित्र के दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
सोमवार को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर छात्र-छात्राओं ने कई मॉडल तैयार किए। जिसमें ज्वालामुखी फूटना, जल संरक्षण करना, यूरिन उत्सर्जित मॉडल, जल की उपयोगिता आदि शामिल रहे। इन सभी मॉडलों का विद्यालय के प्रधानाचार्य, अध्यापक व अभिभावकों ने अवलोकन किया। इसके उपरांत छात्र-छात्राओं ने नृत्य कर समां बांध दिया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. टीएस पाल, प्रतीक अग्रवाल, सुरेश चंद्र यादव, सुरेश चंद्र, जगपाल, मुकेश, कन्हैया, ब्रजनंदन आदि रहे।