फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: राजकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने नोएडा औद्योगिक क्षेत्र का किया भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई(संभल)। राजकीय महाविद्यालय का अध्ययन टूर नोएडा पहुंचा। जहां विद्यार्थियों ने नोएडा में भ्रमण के दौरान विभिन्न औद्योगिक और व्यापारिक पक्षों के संबंध में जानकारी ली। मशीनों और कामकाज के बारे में बारीकी से जाना।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह बबराला गुन्नौर राजकीय महाविद्यालय के नाम से कस्बा जुनावई में स्थापित कॉलेज से इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग विषय से संबंधित एक अध्ययन टूर प्राचार्य डॉ. विमल कुमार के निर्देशन तथा डॉ. ऋचा व डॉ. धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में नोएडा औद्योगिक क्षेत्र पहुंचा। जहां भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न औद्योगिक और व्यापारिक पक्षों के संबंध में जानकारी जुटाई। इस मौके पर प्राचार्य ने इस अध्ययन टूर के लिए संबंधित प्राध्यापक व विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं तथा विद्यार्थियों के भविष्य के लिए यह बातें उपयोगी बताईं। डॉ. शिप्रा ने बताया कि टूर में वाणिज्य विभाग और अर्थशास्त्र के प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष छात्र-छात्राओं की भागीदारी की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें