फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: विद्यार्थियों ने कागज में भरे अपनी कल्पनाओं के रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। किरन सोशल वेलफेयर सोसायटी की ओर से चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हनुमान गढ़ी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने कागज पर अपनी कल्पनाओं के रंग भरे।
विज्ञापन





रविवार को आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता की शुरुआत स्कूल व्यवस्थापक सुनील कुमार, व्यवस्थापक डॉ. टीएस पाल, दिनेश चीनी, हरनाम सिंह ने संयुक्त रूप में किया। प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई। पहले वर्ग में कक्षा तीन से पांचवीं तक के विद्यार्थी रहे। इन्हें प्रतियोगिता में कार्टून व जल बचाओ की आकृति बनाने को दिया गया। वहीं, दूसरे वर्ग में कक्षा छह से आठवीं तक के बच्चे शामिल रहे। इन्हें पर्यावरण संरक्षण व जंगल में नाचते मोर का चित्रण बनाने को दिया गया।
व्यवस्थापक डॉ. टीएस पाल ने बताया कि प्रतियोगिता के दोनों वर्गों में करीब 486 बच्चे शामिल रहे। इस अवसर पर सचिव रूबी वार्ष्णेय, सौरभ वार्ष्णेय, हरीश कठेरिया, इंदु अग्रवाल, आशा गोस्वामी, जयशंकर दुबे, भक्ति, पलक, मयंक वार्ष्णेय, दुर्गेश दिवाकर, लवित वार्ष्णेय, हिमांशु काका, आकाश वार्ष्णेय, कुलदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें