फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आवारा कुत्तों ने नीलगाय पर हमला कर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। थाना बनियाठेर के गांव नेहटा के जंगल में शुक्रवार को आवारा कुत्तों ने नीलगाय पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर आकर जानकारी ली और शव को जमीन में दफना दिया। ग्रामीणों ने खूंखार होते कुत्तों को लेकर चिंता जताई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को गांव नेता के जंगल में आवारा कुत्तों ने एक नीलगाय को घेर कर उस पर हमला कर दिया। जब तक आसपास के ग्रामीण वहां पहुंचे तब तक नीलगाय गंभीर रूप से घायल हो गई। कुछ ही देर बाद घायल नील गाय ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग सहित अन्य अधिकारियों को दी।
सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जेसीबी से गड्ढा खुदवा कर नील गाय को दफना दिया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में कुछ दिनों से बाहर से कुछ खूंखार कुत्ते आ गए हैं, जो जानवरों पर हमला कर रहे हैं। ग्रामीणों में डर है कि वह भी रात को खेतों पर जाते हैं। अगर उन पर हमला कर दिया तो बचना मुश्किल हो जाएगा। इन आवारा कुत्तों को ग्रामीणों ने प्रशासन से पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें