फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: स्टेज पर बाल बालाओं के ठुमकों का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव मऊभूड़ में मंढा में स्टेज पर बार बालाओं के द्वारा जमकर ठुमके लगाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो 26 नवंबर का बताया जा रहा है। पुलिस ने वीडियो को लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि 26 नवंबर को गांव मऊभूड़ में एक ग्रामीण के बेटे की बरात से पहले मंढा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। खाना खाने के बाद डीजे के साथ स्टेज तैयार किया गया। जिस पर बार-बालाओं ने जमकर फिल्मी गाने पर ठुमके लगाए। वायरल वीडियो में ग्रामीण और रिश्तेदार अश्लील डांस पर जमकर रुपये लुटा रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
24 दिसंबर को गांव अख्तियारपुर चौबे में बर्थडे पार्टी में भी बार-बालाओं के द्वारा फिल्मी गाने पर अश्लील डांस किए जाने का वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर जांच के बाद ग्राम प्रधान पति सहित 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी उमेश कुमार सोलंकी में बताया कि पड़ताल की जा रही है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें