फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कल्किधाम के भूगर्भ में कल से स्थापित होंगी शिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। गांव ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम की भूमि खुदाई का कार्य पूर्ण होने के बाद पत्थर की विशाल शिलाओं को भूगर्भ में स्थापित करने का कार्य 11 जून से शुरू होगा। इस कार्य को शिला स्थापना महापर्व का नाम दिया गया है।
विज्ञापन

कल्किधाम के प्रवक्ता पंकज चाहल ने बताया कि भूमि पूजन के बाद 21 फुट तक भूमि की खुदाई की गई है। यह कार्य चार माह तक चला। भूमि खुदाई होने के बाद मुख्य गर्भ गृह के नीचे पूजित कूर्म शिला को स्थापित करने के लिए द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती अपने त्रिदिवसीय प्रवास पर पहुंचे हैं। उनका यह जिले में पहला आगमन है। मंगलवार की शाम को श्री कल्कि धाम में श्री कल्कि भक्तों द्वारा पूज्य शंकराचार्य जी की पादुकाओं का पूजन किया जाएगा। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार आदि रहेेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें