फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पूर्णागिरी जनशताब्दी एक्सप्रेस पर फेंका पत्थर, आरपीएफ पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। दिल्ली से चलकर चंदौसी रेलवे स्टेशन के रास्ते बरेली जा रही टनकपुर जनशताब्दी एक्सप्रेस के इंजन पर मंगलवार सुबह 11 बजे करीब 35 बी रेलवे फाटक से आगे कुछ युवकों ने पत्थर फेंक दिए। एक्सप्रेस के गार्ड ने इसकी सूचना आरपीएफ को दी।
विज्ञापन

सूचना पाकर आरपीएफ प्रभारी गोविंद सिंह सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद आरपीएफ ने युवकों को काफी तलाश किया। लेकिन उनके हाथ कोई नहीं आया। आरपीएफ प्रभारी गोविंद सिंह ने बताया कि पूर्णागिरी जनशताब्दी एक्सप्रेस के गार्ड ने मंगलवार सुबह उन्हें सूचना दी कि किसी युवक ने एक पत्थर इंजन पर फेंक कर मारा है। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर लोगों से भी जानकारी ली गई। साथ ही सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया जा रहा है। फिलहाल अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें